शाहपुरा । विधायक डॉ. लालाराम बैरवा महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में विश्वविद्यालय प्रबंधन मंडल के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर उन्हें यह नियुक्ति दी गई है। उनका कार्यकाल 2 वर्ष रहेगा। भीलवाड़ा | शहर के ओम नगर, अलीजा नगर, हलेड़ रोड, 200 फीट के आस पास के क्षेत्र में रविवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।