राजसमंद | पंचायतीराज चुनाव के बीच पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत के जनसंपर्क दौरे के दौरान भाजपा विधायक हरि सिंह रावत के भांजे बसंत सिंह ने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रावत ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चंबल पेयजल परियोजना में देरी, मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार में करीब 1300 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन कई गांवों में अब भी पेयजल संकट है। सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि जनता को आश्वासन नहीं, धरातल पर विकास चाहिए।