रेलवे प्रशासन ने मारवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए भगत की कोठी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मोदरान स्टेशन पर ठहराव मंजूर कर दिया है। यह व्यवस्था 20 अप्रैल से लागू होगी। इससे क्षेत्र के यात्रियों और प्रवासियों को दक्षिण भारत तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। सप्ताह में 5 दिन होगा ठहराव जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी के अनुसार यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए लूनी–भीलड़ी रेलखंड के मोदरान स्टेशन पर यह स्टॉपेज दिया गया है। ट्रेन संख्या 20625/20626 दोनों दिशाओं में यहाँ 3 मिनट रुकेगी। यह ठहराव सप्ताह में 5 दिन प्रभावी रहेगा। ट्रेन संचालन का समय तय दक्षिण भारत में व्यापार करने वाले मारवाड़ क्षेत्र के यात्रियों के लिए अब यात्रा और अधिक सुगम होगी। सीधी रेल सेवा का फायदा अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए यात्रियों को बड़े स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी। मोदरान स्टेशन पर इस ठहराव से मारवाड़ क्षेत्र की दक्षिण भारत से रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।