जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के नहरी बेल्ट में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे खेत में बम गिरने के बाद ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। खेत में करीब 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बम के टुकड़े पास ही मौजूद ट्रैक्टर पर भी लगे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। किसान द्वारकाराम ने बताया - वह ट्रैक्टर से खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल खो गया था। वह ट्रैक्टर छोड़कर मोबाइल ढूंढने के लिए निकला ही था कि अचानक बम गिरा और तेज धमाका हुआ। इसके बाद चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। धमाके के बीच पिता तुलसाराम ने चिल्लाते हुए कहा- बेटा जमीन पर लेट जाओ, कहीं दूसरा बम न आ जाए। देखें … घटना से जुड़ी फोटोज सूचना पर पहुंची पुलिस, सेना को भी बताया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। पास में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज बताया जा रहा है कि जिस जगह बम गिरा, वहां से 7 किलोमीटर दूर पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सैन्य अभ्यास के दौरान निशाना चूकने से बम खेत में आ गिरा। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो साल पहले भी खेत के पास बम गिरे थे। हालांकि, मौजूदा घटना में बम कहां से आया और इसके पीछे क्या कारण रहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। --- ये खबर भी पढ़ें … जैसलमेर में सेना की मिसाइल टारगेट से चूकी:गांव से 500 मीटर पहले गिरी, तेज धमाके से दहशत; सैन्य अभ्यास के दौरान हुई घटना जैसलमेर में सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल मिस फायर हो गई। टारगेट से मिस हुई मिसाइल रेंज के पास ही भादरिया गांव के पास गिरी। मिसाइल गिरते ही तेज धमाका हुआ। पूरी खबर पढ़ें