झालावाड़| शहर में लगाए गए अधिकांश फव्वारे इन दिनों बंद पड़े हैं। जिससे प्रमुख चौराहों और पार्कों का सौंदर्यीकरण प्रभावित हो र​हा है। रखरखाव के अभाव में कई फव्वारों के मोटर खराब पड़े हैं तो कुछ जगह पानी की सप्लाई ही बंद है। शाम के समय यदि ये फव्वारे चालू हों तो आसपास का वातावरण ठंडा हो सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर लाखों रुपए खर्च कर फव्वारे लगाए गए थे, लेकिन अब वे केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। शहरवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि बंद पड़े फव्वारों की मरम्मत कर उन्हें शुरू किया जाए।