सादुलपुर | पिलानी रोड स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के तहत मां की प्रतिमा का शृंगार किया गया। पुजारी महेश महर्षि ने पूजा करवाई। अमरपुरा धाम स्थित ज्वाला माता मंदिर में महंत सुरेंद्र सिंह के सानिध्य में पूजा की गई। महंत सुरेंद्र सिंह ने नवरात्र की महिमा बताते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पर्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। लंबोर बड़ी स्थित मनसा माता मंदिर में भी विशेष पूजा की गई। लक्ष्मीनारायण तांबाखेड़ीवाला ने बताया कि यजमान दंपतियों ने पूजा की व मनसा माता का शृंगार किया। न्यांगली गांव स्थित तनोट राय माता मंदिर में महंत आजादगिरी महाराज के सानिध्य, थानमठुई स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर में महंत निर्मलनाथ महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान हुए।