पीपरड़ा स्थित जीवन ज्योति उमावि में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन मदर्स एक्टिविटी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों की माताओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी कल्पना पालीवाल ने बताया कि अरविंदकुमार पालीवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी राजू विशिष्ट अतिथि रहे। अरविंदकुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं। इससे स्कूल और अभिभावकों के बीच सामंजस्य बढ़ता है। चेयर रेस में मोनिका पालीवाल प्रथम व रेखा पालीवाल द्वितीय रहीं। नींबू रेस में पूर्णिमा दवे प्रथम, पूजा पालीवाल द्वितीय, रंगोली में कमला केसर प्रथम, पूजा अजय पालीवाल द्वितीय तथा कप रेस में पूजा राठौड़ प्रथम व कमला राठौड़ द्वितीय रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य प्रतापसिंह चदाणा, जगदीश बैरवा, देवेन्द्र आचार्य, कपिल पालीवाल, घनश्याम सेन, लक्ष्मी लौहार, पिंकी राव सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।