तिंवरी के मुकेशसिंह (भोपालसिंह) राजपुरोहित ने जोधपुर में आयोजित मारवाड़ समारोह-2026 में मिस्टर मारवाड़ का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को गांव पहुंचने पर उनका ढोल-थाली की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया गया। बस स्टैंड के पास और जुना कोट के आगे ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। पहले मिस्टर ओसियां, अब मिस्टर मारवाड़ मुकेशसिंह की इस उपलब्धि की खास बात यह है कि उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब हासिल किया है। इससे पहले वे मारवाड़ समारोह ओसियां में मिस्टर ओसियां चुने गए थे। अब जोधपुर में आयोजित मारवाड़ समारोह में मिस्टर मारवाड़ का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ढोल-थाली की गूंज के बीच हुआ स्वागत खिताब जीतकर गांव लौटे मुकेशसिंह के स्वागत के लिए बस स्टैंड के पास और जुना कोट के आगे लोग जुटे। ढोल-थाली की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया गया। परिवार, कुटुंब, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता से तिंवरी और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवाओं को मिलेगी प्रेरणा 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित मारवाड़ समारोह-2026 में विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला। मुकेशसिंह की उपलब्धि ने तिंवरी को भी इस आयोजन के जरिए पहचान दिलाई है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।