श्री अग्रवाल सेवा संस्थान रणजीत नगर की बैठक संस्था अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में रणजीत नगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक एलएन गुप्ता, शंकर लाल अग्रवाल, आरपी गर्ग, एसपी जिंदल, जिला महामंत्री मुकेश सिंघल, राष्ट्रीय मंत्री प्रभा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी मित्तल एवं जिला कोषाध्यक्ष सीमा मित्तल ने भगवान श्री अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व आरती कर किया। मीडिया प्रभारी केदार नाथ गर्ग ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता ने वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से अपनी मुख्य कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें मुकेश सिंघल को कार्यकारी अध्यक्ष, विकास मित्तल को महामंत्री, राधा मोहन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा सुनील बंसल, लतेश गोयल, उमेश अग्रवाल, विनोद जैन, दिलीप गुप्ता, बृजेश अग्रवाल एवं अमित गर्ग को सदस्य मनोनीत किया। इसके उपरांत निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राजेश मित्तल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि समाज के भवन को भव्य बनाने में प्रत्येक अग्र परिवार की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए हम सभी मिलकर पुरजोर प्रयास करेंगे। अंत में महामंत्री विकास मित्तल ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीए गौरव गोयल, राजेंद्र सिंघल, रामनिवास, पवन चामड़, हिरदेश अग्रवाल, राकेश, प्रवीण, अमित, नीरज, मुकेश, लोकेश, सुरेंद्र जैन, संजय अग्रवाल, बृजमोहन, सुरेश जैन, नवीन, विष्णु, सुनील, निमेष, मनोज, अनिल, सुधा गुप्ता, कविता, शिखा, भूमि, मोनिका, कल्पना, नेहा, मीरा, अर्चना, ललतेश, पुष्पा, ज्योति, अलका, पूजा, सुमनलता, डॉली, स्वाति सहित अनेक लोग मौजूद थे।