झुंझुनूं | राजस्व मंडल ने प्रदेश के 84 तहसीलदारों व 29 नायब तहसीलदारों की सूची जारी कर दी। मलसीसर तहसीलदार के स्थानांतरण आदेश को निरस्त किया गया है। झुंझुनूं तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड को सवाईमाधोपुर भेजा गया है। इनके स्थान पर जयपुर विकास प्राधिकरण के मुकेश कुमार को लगाया गया है। चिड़ावा तहसीलदार रामकुमार पूनिया को चूरू भेजा है। उनके स्थान पर वापिणी (फलौदी) के नारायण राम दैया को लगाया गया है। बिसाऊ तहसीलदार शेरसिंह को जैसलमेर भेजा है। उनके स्थान पर उनियारा (टोंक) के पवन कुमार मीणा को लगाया है। मंडावा नायब तहसीलदार मुकेश को लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार बनाया है। मलसीसर तहसील में कार्यरत इमरान खान का सूरजगढ़ किया गया तबादला निरस्त कर किया है। पदम सिंह को प्रधानाध्यापक पीटीएस अलवर के पद पर भेजा है। नायब तहसीलदारों की नई स्थानांतरण सूची भी जारी की है। जिसमें बिसाऊ के नायब तहसीलदार सुदेश कुमार को चूरू के सुजानगढ़ भेजा है। जबकि डेगाना (नागौर) के नायब तहसीलदार रामनारायण वर्मा को नवलगढ़ लगाया गया है। मंड्रेला से मलसीसर स्थानांतरित हुए सन्नी भांबू को वापस मंड्रेला लगाया है। जबकि मंड्रेला में लगाए गए रामस्वरूप को एसीएम फास्ट ट्रेक उदयपुरवाटी की जिम्मेदारी दी है। सादुलशहर (श्रीगंगानगर) से बबाई आए धीरेंद्र का तबादला आदेश रद्द कर उन्हें सादुलशहर ही यथावत रखा गया है।