मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ 3 और बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिन्सन को हटा दिया है। मलिंगा 11 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेले। वे 2008 से 2017 तक टीम के मुख्य गेंदबाज रहे। फिर 2018 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें बॉलिंग मेंटर बनाया। फिर 2019 में उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर टीम में वापसी की। इसके बाद वे पिछले 3 सीजन तक बॉलिंग कोच रहे। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मुंबई ने अभी तक इन तीनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया था। मलिंगा IPL में सिर्फ मुंबई के लिए खेले, 4 टाइटल जीते मलिंगा 2024, म्हाम्ब्रे और हॉपकिन्सन 2025 में जुड़े थे पिछले 6 सीजन से फाइनल में नहीं पहुंची मुंबई मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की पहली टीम है, जिसने 5 बार खिताब जीता। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, टीम पिछले 6 सीजन से फाइनल में नहीं पहुंची है। IPL 2026 में मुंबई 10 टीमों की पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी। इसी प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किए हैं। पोलार्ड को बनाया था हेड कोच मुंबई इंडियंस ने कुछ दिन पहले ही वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड को IPL 2027 के लिए पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी ने 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की थी। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। वे 2009-10 में टीम में शामिल हुए थे और 2022 तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 5 IPL खिताब जीते हैं। 16 दिसंबर को IPL 2027 का ऑक्शन IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इससे पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। मलिंगा को सर्च कर रहे लोग लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है। मलिंगा 11 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेले। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन सर्च करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो 29 अक्टूबर के आसपास मलिंगा को सर्च करने का ग्राफ तेजी से ऊपर गया। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स...
सोर्स: Google Trends ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तिलक वर्मा बोले- नंबर-5 पर बैटिंग अप्रोच बदली; पहली बॉल से बाउंड्री तलाशता हूं, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहते हैं भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि नंबर-3 से नंबर-5 पर आने से उनकी सोच में थोड़ा बदलाव आया है। अब वे पहले पारी संभालने के बजाय शुरुआत से ही बाउंड्री तलाशते हैं। तिलक वर्मा ने गुरुवार को कहा, ‘मेरे पास पावर गेम पहले से था। मैंने नंबर-3 पर भी रन बनाए हैं। अब नंबर-5 या 6 पर बल्लेबाजी करते हुए, अगर पहली गेंद हिट करने लायक हो, तो मैं उसी पर बाउंड्री लगाने की सोचता हूं।’ पूरी खबर