खैरथल-तिजारा जिले के मुण्डावर में सपना मेडिकल स्टोर का दवा बेचने का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दवा बिक्री और रिकॉर्ड रखने में मिली गड़बड़ी के आधार पर हुई है। लाइसेंसिंग अधिकारी नरोत्तम देव बारोठिया ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत पर 10 सितंबर को फर्म का निरीक्षण हुआ था। फार्मासिस्ट के बिना दवा बेचने का आरोप निरीक्षण में मूल लाइसेंस का डिस्प्ले न होना, निरीक्षण रजिस्टर न रखना, फार्मासिस्ट के बिना दवा बेचना, कैश मेमो के बिना बिक्री और शेड्यूल H1 रजिस्टर अपडेट न होना जैसी कमियां मिलीं। खरीद बिल भी ठीक से नहीं रखे गए थे। फर्म से कुछ दवाओं की बिक्री का ब्योरा मांगा गया, जो नहीं दिया गया। कारण बताओ नोटिस के बावजूद तय समय में कोई जवाब नहीं मिला। इन गड़बड़ियों के चलते लाइसेंस 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक निलंबित किया गया है।