भरतपुर | गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर निगम अफसरों ने लोगों की सुविधा और कार्य व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जनसुनवाई एवं आमजन से मिलने के समय में बदलाव किया है। आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि 1 मई से निगम कार्यालय में जनसुनवाई का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की जनसुनवाई नहीं की जाएगी। आयुक्त ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने कार्य के लिए निर्धारित समय पर ही कार्यालय में पहुंचे। ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से समाधान किया जा सके। नए समय की पालना करने की अपील की है।