शहर के अरविंद पवेलियन में मुस्लिम क्रिकेट कप 2026 का समापन समारोह आयोजित हुआ। फाइनल में लगान क्रिकेट क्लब ने अब्बास इलेवन को 31 रन से हराकर खिताब जीता। पहले लगान ने 12 ओवर में 135 रन बनाए। मोबिन (33), इमरान (32), सोहेल (22) का योगदान। जवाब में अब्बास इलेवन 105 रन ही बना सकी। इम्तियाज (30), वसीम (13), शाहरुख (22) रन बनाए। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति रितु जैन, अध्यक्ष उपसभापति ईश्वर सिंह। राजेंद्र साखला, अब्दुल सादिक, राहुल पुरोहित, पार्षद सलेहा परवीन, अफसाना कोसर, प्रवीण जटोलिया, माहरूफ हुसैन, असलम भाई रंगरेज, इकबाल बलोच, सकिल, वसीम रंगरेज, दिलकश खान, वसीम जय हिंद, मुस्ताक भाई, सदाम हुसैन, सुब्हान खान, सरफराज रंगरेज, मुख्तियार खान, मुजीब खान, नासिर हुसैन, इम्तियाज रंगरेज, कादिर कुरैशी भी मौजूद रहे। अंपायर शैतान स्वरूप मीना, भरत धवल, फिरोज, निकिल थे। कमेटी सदस्यों ने सभी का धन्यवाद किया।