पाली| जिले में नशा मुक्त अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत रानी थाना पुलिस ने नाडोल कस्बे में बस चैकिंग के दौरान 250 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया। पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 11 अप्रैल को आशापुरा माता मंदिर के सामने नाकाबंदी के दौरान हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा और वृत्ताधिकारी पारसराम चौधरी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रानी थानाधिकारी आनंद कुमार और नाडोल चौकी प्रभारी शिवनारायण ने जाब्ते के साथ देसूरी की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की। देसूरी से आ रही जैन ट्रेवल्स की बस को रोका गया। यात्रियों की तलाशी में एक व्यक्ति के काले बैग से अफीम का दूध मिला। आरोपी की पहचान हुकमाराम (46), निवासी कपूरिया, थाना मतोड़ा, जिला फलोदी के रूप में हुई।