बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के तहत मंगलवार को नागौर मे मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। जिला अधिवक्ता संघ परिसर मे बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही अधिवक्ताओ मे खासा उत्साह नजर आया। कुल 548 मतदाताओ मे से 455 अधिवक्ताओ ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर हुआ मतदान यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाया गया। मतदान अधिकारी यज्ञदत्त सारस्वत के निर्देशन मे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। एसडीएम गोविंद सिंह बिचर पर्यवेक्षक के रूप मे मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। 234 प्रत्याशी मैदान मे, 25 होगे निर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ. पवन श्रीमाली ने बताया कि चुनाव मे कुल 234 प्रत्याशी मैदान मे है। इनमे से 25 प्रत्याशी निर्वाचित किए जाएगे। महिला प्रत्याशियो के लिए आरक्षण का प्रावधान भी है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। न्यायालयो मे रहा स्वैच्छिक कार्य स्थगन मतदान के चलते विशेष न्यायालयो और राजस्व न्यायालयो मे स्वैच्छिक कार्य स्थगन रखा गया। इसकी सूचना पहले ही सभी न्यायालयो को भेज दी गई थी। दिनभर कलेक्ट्रेट परिसर और अधिवक्ता संघ भवन मे अधिवक्ताओ की भीड रही। समर्थक अपने प्रत्याशियो के पक्ष मे वोट की अपील करते नजर आए। सील कर जोधपुर भेजी गई मतपेटियां शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियो को विधिवत पैक और सील किया गया। एसडीएम गोविंद सिंह बिचर के निर्देशन मे मतपेटियो को सुरक्षित जोधपुर भेजा जा रहा है। मतगणना जोधपुर मे होगी।