नागौर में सोने की फर्जी हॉलमार्किंग को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने ज्वेलर के यहां छापेमारी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने हॉलमार्किंग से जुड़े डॉक्युमेंट्स, मशीनों और अन्य उपकरणों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम फर्म से डॉक्युमेंट्स और ज्वेलरी अपने साथ ले गई है। ये ज्वेलरी एक व्यापारी को हॉलमार्किंग करवा कर कस्टमर को लौटानी थी। जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर जयपुर से आई 12 लोगों की टीम ने 3:30 बजे शहर के बजारवाड़ा में ये कार्रवाई की। ये कार्रवाई करीब 2 घंटे चली। टीम के साथ आए अधिकारी रमन कुमार त्रिवेदी ने बताया- शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। कुछ दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई है। जिनकी जांच की जाएगी। इससे पहले कुछ नहीं बता सकते हैं। देखें कार्रवाई की तस्वीरें… अब समझिए पूरा मामला…