नागौर लिफ्ट पेयजल परियोजना के प्रथम चरण में गुरुवार को 6 घंटे का शटडाउन रहेगा। देशनोक स्थित पंप हाउस में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंप हाउस बंद रहेगा। इसके कारण परियोजना से जुड़े शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। इन शहरों और गांवों में पड़ेगा असर शटडाउन के चलते अलाय, गोगेलाव, नागौर, खींवसर, पांचौड़ी, भेड़, मूंडवा, कुचेरा, मेड़ता सिटी, गागुड़ा, संखवास, गोटन, रियां और पादूकलां सहित परियोजना से जुड़े अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। रखरखाव के लिए किया जाएगा शटडाउन सहायक अभियंता सत्यनारायण जैन ने बताया- परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत देशनोक स्थित पंप हाउस में अति आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी के चलते 6 घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है। इस दौरान पंप हाउस से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को पेयजल की जरूरत के अनुसार पहले से व्यवस्था करने की सलाह दी जाती है। शटडाउन समाप्त होने के बाद जलापूर्ति बहाल होने की प्रक्रिया संबंधित व्यवस्था के अनुसार होगी।