नागौर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को कृषि जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मसाला फसलों में जीरे की कीमतों में तेजी रही, जबकि सौंफ के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जीरा अधिकतम 26,500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। वहीं ईसबगोल 17,000 और सौंफ 15,000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंची। दूसरी ओर मूंग और ग्वार के भाव में हल्की नरमी रही। सरसों (रायड़ा) का 40 प्रतिशत औसत तेल के आधार पर भाव 8,500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। जीरे में 700 रुपए की तेजी, सौंफ 4,900 रुपए टूटी मसाला फसलों में जीरे की मांग मजबूत रही। शुक्रवार को जीरा 21,000 से 26,500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इसका औसत भाव 23,500 रुपए रहा। गुरुवार को जीरे का अधिकतम भाव 25,800 रुपए था। इस तरह एक दिन में अधिकतम भाव में 700 रुपए की तेजी आई। इसके उलट सौंफ के भाव में बड़ी गिरावट रही। गुरुवार को अधिकतम 19,900 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाली सौंफ शुक्रवार को 15,000 रुपए पर आ गई। यानी अधिकतम भाव में 4,900 रुपए की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को इसका औसत भाव 12,000 रुपए रहा। ईसबगोल भी 600 रुपए टूटकर अधिकतम 17,000 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। गुरुवार को इसका अधिकतम भाव 17,600 रुपए था। शुक्रवार को औसत भाव 14,000 रुपए रहा। असालिया 7,000 से 7,500 और दाना मेथी 7,000 से 7,400 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। मूंग और ग्वार में नरमी, चना 6,700 रुपए तक बिका दलहन फसलों में मूंग के अधिकतम भाव में 100 रुपए की गिरावट रही। गुरुवार को 8,500 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाली मूंग शुक्रवार को अधिकतम 8,400 रुपए पर रही। इसका औसत भाव 8,000 रुपए दर्ज किया गया। विराट चमकी मूंग 8,400 से 8,650 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। ग्वार के भाव में भी 150 रुपए की नरमी रही। गुरुवार को अधिकतम 7,650 रुपए बिकने वाला ग्वार शुक्रवार को 7,500 रुपए तक बिका। इसका औसत भाव 7,300 रुपए रहा। चना 6,400 से 6,700 रुपए और मोठ 7,000 से 8,000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। तारामीरा 7,000 से 7,300 रुपए और ज्वार 5,000 से 5,900 रुपए प्रति क्विंटल रही। तिल और कपास के भाव भी मजबूत तिलहन फसलों में काले तिल का भाव 12,000 से 14,500 रुपए और सफेद तिल का भाव 13,000 से 16,000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। कपास 9,000 से 9,600 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। वहीं सिंधी सुवा के भाव 7,000 से 9,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सरसों (रायड़ा) का भाव 40 प्रतिशत औसत तेल के आधार पर 8,500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।