नागौर में मंगलवार को कृषि उपज मंडी समिति (विशिष्ट श्रेणी) में कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री सामान्य रही। सोमवार की तुलना में बाजार में अधिकांश जिंसों के भाव स्थिर रहे, जबकि मसाला फसलों में अच्छी मांग के कारण जीरा, सौंफ और इसबगोल ऊंचे स्तर पर बने रहे। जीरे का अधिकतम भाव 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा, जबकि सौंफ 12,500 और इसबगोल 13,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मूंग की आवक के बीच न्यूनतम भाव 5,500 और अधिकतम 7,600 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। ग्वार 5,000 से 5,975 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका। चना 5,000 से 5,400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा, जिससे दलहनी फसलों में बाजार सामान्य बना रहा। काला तिल 11 हजार ​तक​ बिका तिलहन फसलों में काला तिल 9,000 से 11,000 रुपए तथा सफेद तिल 10,000 से 11,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। सरसों (रायड़ा) का औसत 40 प्रतिशत तेल वाली उपज का भाव 7,500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। मसाला फसलों में जीरा सबसे मजबूत रहा। न्यूनतम भाव 17 हजार और अधिकतम 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल रहा। सौंफ 7,000 से 12,500 रुपए तथा इसबगोल 9,000 से 13,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। व्यापारियों का कहना है कि इन फसलों में मांग बनी रहने से बाजार में मजबूती का माहौल कायम है। किसानों को मिल रहे बेहतर भाव अन्य फसलों में असालिया 5,800 से 6,050 रुपए, दाणा मेथी 5,700 से 6,100 रुपए, सिधी सुवा 6,000 से 7,500 रुपए, तारामीरा 5,500 से 6,000 रुपए तथा ज्वार 4,500 से 6,000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी। मंडी व्यापारियों के अनुसार मंगलवार को अधिकांश कृषि जिंसों के भाव सोमवार के मुकाबले लगभग स्थिर रहे। मसाला फसलों में अच्छी मांग के कारण ऊंचे भाव बने हुए हैं, जबकि दलहन और तिलहन वर्ग में भी बाजार संतुलित स्थिति में बना हुआ है। किसानों को गुणवत्ता के अनुसार बेहतर भाव मिल रहे हैं।