नागौर कृषि उपज मंडी में शनिवार (11 जुलाई) को प्रमुख कृषि जिंसों के भाव में मिला-जुला रुख दिखा। शुक्रवार की तुलना में जीरा ऊंचे स्तर पर बना रहा। जीरा अधिकतम 22,300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव तक बिका। सौंफ और इसबगोल में भी अच्छी खरीदारी बनी रही। जबकि ग्वार, चना, तारामीरा, मूंग और ज्वार के भाव लगभग स्थिर रहे। मंडी में जीरे का न्यूनतम भाव 17,000 और अधिकतम 22,300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जिससे यह एक बार फिर सबसे मजबूत जिंसों में शामिल रहा। सौंफ के भाव 7,000 से 15,200 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इसबगोल के भाव 9,000 से 13,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इससे इन दोनों जिंसों में भी मजबूती का रुख कायम रहा। मूंग के भाव 5,500 से 7,600 रुपए, ग्वार5,000 से 5,870 रुपए, असालिया 5,800 से 6,025 रुपए और दाणा मैथी 5,700 से 6,000 रुपए प्रति क्विंटल पर कारोबार करती रही। सिद्धी सुवा के भाव 6,000 से 7,500 रुपए दर्ज किए गए। तिलहन वर्ग में काला तिल 9,000 से 10,500 रुपए तथा सफेद तिल10,000 से 11,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिके। वहीं तारामीरा 5,500 से 5,800 रुपए, ज्वार 4,500 से 5,600 रुपए और चना 5,000 से 5,300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। मंडी में सरसों (रायड़ा) 40 प्रतिशत तेल का औसत भाव 7,300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार मसाला फसलों, विशेषकर जीरा, सौंफ और इसबगोल में मांग बनी हुई है, जबकि अन्य अधिकांश जिंसों में कारोबार सामान्य रहा।