नागौर जिला प्रशासन के ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत बुधवार को हरीमा गांव मे बंद पड़ा आम रास्ता खुलवाया गया। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देश और उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के आदेश पर तहसीलदार नरसिंह टाक ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अतिक्रमण से रुक गया खेतों का रास्ता तहसीलदार टाक ने बताया कि ग्राम हरीमा के खसरा नंबर 96 की ओर जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण था। इससे उस तरफ मौजूद खेतों तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया था। यह रास्ता आम रास्ते से मिलता है जो करीब 50-60 खेतों को जोड़ता है। राजस्व टीम ने खुलवाया रास्ता शिकायत मिलने पर तहसील कार्यालय ने राजस्व टीम का गठन किया। टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और आवागमन सुचारू करवाया। टीम ने अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को आइंदा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी। कार्रवाई के दौरान रोल थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। मौके पर लैंड रिकॉर्ड्स इंस्पेक्टर हरिराम सहारण, पटवारी भदाना सहीराम और पटवारी हरीमा रविंद्र उपस्थित रहे।