नैनीताल में सोमवार को राजस्थान के टूरिस्टों से भरी थार डिवाइडर तोड़कर 80 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई से सभी घायलों को रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। राजस्थान के युवक कैंची धाम दर्शन करने आए थे। एक दिन पहले वे हल्द्वानी में अपने दोस्त राहुल से मिले, जिसके बाद आज सुबह कैंची धाम के दर्शन कर ये लोग घोड़ाखाल गए। वहां से वापस नैनीताल लौटते समय नैनीताल के पाइन्स श्मशान घाट के पास थार (RJ 19 CG 4574) खाई में गिर गई, जिसमें राहुल की मौत हो गई। दोस्त राहुल को एग्रीकल्चर के छठे (6th) सेमेस्टर का पेपर दिलाने ले जा रहे थे। घटना की PHOTOS… युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के पीएमएस डॉ टीके टम्टा ने बताया कि एक युवक हल्द्वानी निवासी राहुल को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जबकि दो अन्य घायलों जोधपुर राजस्थान निवासी अरविंद सिंह और रूपनगर निवासी युवराज का इलाज किया जा रहा है। हादसे के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। मृतक राहुल मुल रूप से पटरानी हेड़ाखान का रहने वाला था और अभी हल्द्वानी में रह रहा था। दांतीवाड़ा और जोधपुर के युवक घायल मामले में सीओ नैनीताल ने बताया कि सभी घायलों को रेस्क्यू कर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अरविंद सिंह (24) पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी दांतीवाड़ा और युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत निवासी जालामंड, जिला जोधपुर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। दोनों के परिजन राजस्थान से नैनीताल के लिए रवाना हो गए हैं। --------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… टिहरी-पौड़ी को जोड़ने वाले पुल से नदी में कूदी महिला: अलकनंदा के तेज बहाव में बही; राहगीर बोले- मॉर्निंग वॉक कर रही थी टिहरी और पौड़ी गढ़वाल को जोड़ने वाले कीर्तिनगर पुल पर आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक 35 वर्षीय महिला ने अचानक अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद राहगीरों ने सुबह साढ़े सात बजे महिला को नदी के तेज बहाव में बहते देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। (पढ़ें पूरी खबर)