शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही नलिनी फाउंडेशन को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर सोमवार को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सवाई माधोपुर जिले से नलिनी फाउंडेशन को भामाशाह के रूप में चुना गया है। नलिनी फाउंडेशन की ओर से सरकारी स्कूलों में अब तक लाखों रुपए देकर सरकारी स्कूलों की दशा सुधारी है। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा विभाग के एसीएस राजेश यादव तथा अन्य अधिकारियों ने संस्था को भामाशाह सम्मान समारोह से नवाजा। चौथ का बरवाड़ा सरकारी स्कूल में बनवाई कंप्यूटर लैब नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वर्तमान में कनाडा रह रहे राधा गोविंद माथुर ने चौथ का बरवाड़ा में अपना शुरुआती जीवन संघर्ष एवं आर्थिक तंगी में गुजारा था। इनके द्वारा अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने तथा उसके बाद उनके द्वारा बड़े बिजनेस की शुरुआत देश एवं विदेश में नाम रोशन करने पर चौथ का बरवाड़ा एवं आसपास शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्था द्वारा लगातार लाखों रुपए बिना किसी सरकारी खर्च के कर रही है। इसके तहत चौथ का बरवाड़ा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1200 के करीब नामांकन को देखते हुए पहले आधुनिक कंप्यूटर लाइब्रेरी बनाकर उनमें कंप्यूटर लगाए गए। लाइब्रेरी नई बनवाई इसके बाद विद्यालय की टपकती छत को मरम्मत कराया गया तथा सालों पुराने जर्जर पुस्तकालय भवन को पूरी तरह हटाकर नया बनाया गया है। इसके साथ ही महात्मा गांधी बालिका विद्यालय की चारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय में असुरक्षा एवं जानवर जाने की समस्या को देखते हुए यहां पर चार दिवारी का निर्माण कार्य करवाया गया है। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के साउथ ब्लॉक के भवन को बनवाने के लिए 10 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में भी जमा कराए गए हैं। जिसके तहत जिला स्तर पर कलेक्टर कानाराम ने संस्था को दो बार सम्मानित किया है। इसी के तहत सोमवार को बिरला ऑडिटोरियम में संस्था को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष विदेश में होने के कारण सम्मान लेने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव प्रभात माथुर एवं सदस्य अजीम कुरैशी कार्यक्रम में मौजूद रहें। प्रेरक के रूप में प्रधानाचार्य मदन लाल मीणा को सम्मानित किया गया।