डूंगरपुर जिले के नंदोड गांव में जोगी नाथ समाज के 27 चोखलों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य अतिथि रहे। विधायक ने नंदोड में जोगी नाथ समाज के लिए सांस्कृतिक भवन के निर्माण हेतु 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। अपने संबोधन में विधायक डेचा ने जोगी समाज की सराहना करते हुए उन्हें 'सनातन संस्कृति के सच्चे वाहक' और 'भगवा ध्वज की आन-बान-शान बनाए रखने वाला' समाज बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस समाज ने सदैव भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का समर्थन किया है। विधायक को घोड़े पर बैठाकर जताया आभार सम्मेलन के दौरान समाज की ओर से मृत्यु उपरांत दफन अंतिम संस्कार के लिए भूमि आवंटन की प्रमुख मांग रखी गई। इस पर विधायक डेचा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आश्वस्त किया कि वे जल्द ही जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर श्मशान एवं दफन भूमि के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करवाएंगे। कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें घोड़े पर बैठाकर समाज के युवा और बुजुर्ग नाचते-गाते, ढोल-नगाड़ों की थाप पर पंडाल तक लेकर आए। विधायक ने जोर देकर कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।