हरियाणा के नारनौल में एक चलती रोडवेज की बस से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठने पर ड्राइवर ने बस को रोड के साइड में रोक दिया। इससे कोई बड़ा हादसा होते टल गया। बस में करीब 30 सवारियां थी। जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो की एक बस दोपहर को अलवर से नारनौल आ रही थी। बस रेवाड़ी रोड पर सीएल फार्म के पास थी। इस दौरान बस में पीछे के टायर के पास से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस को रोक दिया। सवारी दूसरी बस से बस स्टैंड पहुंचाईं इसके बाद कंडेक्टर ने सभी सवारियों को जल्दी-जल्दी बस से उतारा। बस धुआं उठता देख वहां पर अन्य लोग भी जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना ने दमकल को भी दी। हालांकि बस रुकने के थोड़ी देर बाद धुआं कम हो गया। बस से उतरी सवारियों को रोडवेज की अन्य बस से बस स्टैंड तक लाया गया। वहीं, उस बस को ठीक कराने के लिए दूसरी बस से टोचन कर नारनौल डिपो की वर्कशॉप में लाया गया। बीएस सिक्स गाड़ियों में आता है कचरा हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के टीआरसी कंवर सिंह ने बताया कि बीएस सिक्स गाड़ियों में प्रदूषण रोकने के लिए मशीन लगाई जाती है। इस मशीन में कचरा आ जाता है। गाड़ी गर्म होने पर वह धुआं फेंकता है। इससे कोई बड़ा हादसा तो नहीं होता, मगर सावधानी की आवश्यकता है।