सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाले युवक को नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। सिटी थाना प्रभारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि ग्राम जाटिया निवासी मदन सिंह पुत्र नारायणसिंह द्वारा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। शिकायत मिलने पर डीएसपी कृष्ण कुमार यादव के सुपरविजन में टीम गठित की और आरोपी का पता लगाकर उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी खंगारोत ने आमजन से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक एवं विवादित वीडियो और संदेश प्रसारित नहीं करने का आह्वान किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) ……….. पढ़ें ये खबर भी…. आज से करें आवेदन फार्म में संशोधन व विड्रो:24 जुलाई लास्ट डेट, जानिए-किस-किस भर्ती में RPSC ने दिया मौका राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा- 2025 एवं निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा -2025 के आवेदन फार्म में संशोधन का मौका दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें