सीकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीकर शहर में 10 जगह ट्रैफिक लाइट लगेगी। इतना ही नहीं सीकर में वन-वे बनाने के लिए स्पाइक्स लगेंगे। साथ ही शहर में तीन एरिया नो व्हीकल जोन होंगे। गुरुवार को सीकर एसपी प्रवीण नायक के द्वारा शहर में इस संबंध में विजिट किया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह,ट्रैफिक सीओ पूनम,सीओ सिटी राजेश ढाका,ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़,कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार,उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया भी उनके साथ रहे। ट्रैफिक प्लान इंचार्ज मनोज कुमार के द्वारा तैयार किया गया। एसपी प्रवीण नायक ने कहा- सीकर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए यह बदलाव किए जा रहे हैं। जल्द ही नगर परिषद के जरिए टेंडर करवाकर इन्हें शुरू किया जाएगा। अब पढ़िए क्या बदलाव होगा.… स्पाइक्स वन-वे के लिए डेलीनेटरस (वाहनों को लेन के हिसाब से चलाने के लिए) नो व्हीकल जोन(लोहे की गाटर या हाइड्रोलिक बैरियर) ट्रैफिक लाइट्स कल्याण सर्किल,पिपराली चौराहा,गोकुलपुरा तिराहा,डिपो तिराहा,सांवली सर्किल,धोद चौराहा,पालवास चौराहा,नानी चौराहा,भढाढर तिराहा,रानीसती चौराहा पिपराली चौराहे पर स्टैंड चेंज पिपराली चौराहे पर रोडवेज और लोक परिवहन बसों का स्टैंड पिपराली चौराहा सर्किल से दोनों तरफ 100-100 मीटर दूरी पर आगे की ओर होगा ताकि चौराहे पर जाम न लगे। डिपो तिराहा पर ऑटो का डायवर्जन डिपो तिराहा पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए एशियन पेंट्स गली से ऑटो को देवीपुरा मंदिर के पास से बजरंग कांटा पर निकालना बजरंग कांटा रिलायंस मॉल के पास बसों का ठहराव बंद करके अंबेडकर सर्किल की तरफ करना डिपो तिराहा की बजाय बसों का मंडी के गेट पर ठहराव करना कोर्ट रोड पर ऑटो वन वे मिलन रेस्टोरेंट के पास से ढाका भवन होकर रेलवे स्टेशन वाली गली से कल्याण सर्किल एकतरफा यातायात सड़कों पर साइन बोर्ड सीकर शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर साइन बोर्ड,सफेद और पीली पट्टी और नो पार्किंग के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जिससे कि नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान सीकर शहर में अभियान चलाकर सिल्वर जुबली रोड,नवलगढ़ रोड,पिपराली रोड फुटपाथ पर,जयपुर रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा।