नासिरदा कस्बे में पुराने बाड़े को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में करीब 15-20 मिनट लाठी, डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हुए है। इससे अफरा तफरी और डर का माहौल बन गया। बाद में घायलों को परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए और उनका इलाज करवाया। यह मामला रविवार शाम का है। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद नासिरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हिंसा में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लेडीज पुलिस नहीं होने से पुलिस ने घरों में छुपे आरोपियों को पकड़ने बाहर उनके निकलने का इंतज़ार करती रही। फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण उस मकान के आसपास खड़े हो गए, जिस घर में आरोपी छिपे हुए थे। इससे आरोपी दहशत में आ गए और पीछे की ओर से दीवार फांदकर खेतों की ओर भागने लगे, इस दौरान लोगों की मदद से पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने चारो आरोपियों को थाने ले गई। पुलिस ने ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नासिरदा थाना प्रभारी नेकीराम जाट ने बताया कि नासिरदा निवासी जगदीश, शंकर एवं सीताराम धाकड़ अपने लगभग 50 वर्ष पुराने बाड़े में रविवार दोपहर को जेसीबी मशीन से बबूल हटाने का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दौलत सांसी ने कार्य रुकवाते हुए बाड़े पर मिट्टी डालने का विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को काम बंद कर थाने आने को कहा ।लेकिन वे थाने नहीं गए। शाम करीब 4 बजे बाद जयपुर से आए दौलत के तीन पुत्रों और एक रिश्तेदार ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें कैलाश (38), मनभर (60) पत्नी बद्री तथा सीताराम (48) पुत्र लक्ष्मीनारायण घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताया। फिर थाना प्रभारी नेकीराम जाट पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी घर में घुस गए। लेकिन पुलिस के पास लेडीज पुलिस नहीं होने से पुलिसकर्मी मकान के अंदर नहीं गए। करीब दो घंटे बाद आरोपी मकान के पीछे की खेतों में भागने लगे तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने राहुल, लाखन, रितेश पुत्र दौलत और दौलत पुत्र कालू सांसी को गिरफ्तार कर किया हैं। इनपुट: महेंद्र धाकड़, नासिरदा।