राजसमंद के 100 सरकारी स्कूलों में बच्चे आधुनिक लैब में रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी समेत कई तकनीकों की ट्रेनिंग ले सकेंगे। नाथद्वारा में मंगलवार को सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने प्रज्ञानम टेक्नोफेस्ट-2026 की शुरुआत की। जिले के सरकारी विद्यालयों में भविष्य उन्मुख शिक्षा व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसके तहत स्कूलों में प्रगति और स्टीम पहल लैब का शुभारंभ किया गया। पहल का महत्व प्रज्ञानम टेक्नोफेस्ट के कोषाधिकारी विशाल अग्रवाल ने बताया- यह एजुकेशन के क्षेत्र में राजस्थान की अपनी तरह की पहली पहल है। इसके तहत नाथद्वारा के खमनोर और देलवाड़ा इलाके के 40 सरकारी स्कूलों में प्रगति लैब स्थापित की गई है। इसके अलावा जिले के 60 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक स्टीम लैब स्थापित की गई हैं। प्रयोगशालाओं में क्या इन प्रयोगशालाओं के जरिए स्टूटेंड्स विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला-गणित आधारित व्यावहारिक शिक्षा, रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, वर्चुअल रियलिटी और 3डी प्रिंटिंग की ट्रेनिंग ले सकेंगे। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए तैयार इस कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी दक्षता, नवाचार, नेतृत्व, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता का विकास करना है। नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ व विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की संयुक्त पहल पर मंगलवार को की दिशा में ऐतिहासिक शुरुआत हुई। प्रज्ञानम् टेक्नोफेस्ट.2026 के तहत समारोह में कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, आईआईएम उदयपुर के संस्थापक निदेशक प्रो. जनत शाह, नव गुरुकुल की डायरेक्टर पार्टनरशिप स्वरा पंड्या, अमेजन फ्यूचर इंजीनियर इंडिया के प्रतीक अग्रवाल सहित शिक्षा एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। 100 सरकारी स्कूलों में ले सकेंगे की ट्रेनिंग