नाथद्वारा की छात्रा वीना गेहलोत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रीलंका के कोलंबो में 11 अक्टूबर को आयोजित 23वीं अंतरराष्ट्रीय SIP अबेकस एवं मानसिक अंकगणित प्रतियोगिता ‘SIP प्रोडिजी 2026’ में वीना ने थर्ड रनर-अप का खिताब हासिल किया। खास बात यह रही कि राजस्थान के सभी SIP नेटवर्क में से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाली वीना एकमात्र विद्यार्थी थीं। वीना ने तेज गणना क्षमता, एकाग्रता और नियमित अभ्यास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने LCL नीलम शर्मा के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से वीना के परिजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों में खुशी का माहौल है। वीना ने बताया कि अनुशासन, लगातार अभ्यास और सही मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।