सीकर | नवजीवन साइंस ग्रुप, सीकर’ ने नवजीवन आयुर्वेद नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है। इस नवीन इकाई को राजस्थान सरकार से मान्यता व राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद, जयपुर से संबद्धता प्राप्त हुई है। संस्थान में आयुर्वेद नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश शुरू है। संस्थान के मानद निदेशक शंकरलाल बगड़िया ने बताया कि पाठ्यक्रम में कक्षा 12वीं के पास विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्रधानाचार्या अनिता चौधरी ने जानकारी दी।