राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीकर में कोचिंग करने वाले स्टूडेंट अभिलाष ने NEET 2026 में ऑल इंडिया लेवल पर 11वीं रैंक हासिल की है। अभिलाष के पिता जयप्रकाश एक किसान हैं। अभिलाष ने 720 में से 705 नंबर हासिल किए हैं। सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने भी NEET रिजल्ट में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। 11वीं रैंक अचीवर अभिलाष का स्कोर 705, कहा- कभी भी कॉन्फिडेंस कम नहीं करना चाहिए NEET परीक्षा परिणाम में सीकर के स्टूडेंट अभिलाष ने ऑल इंडिया लेवल पर 11वीं रैंक हासिल की है। 3 मई को जो परीक्षा हुई थी, उसमें अभिलाष ने 705 नंबर हासिल किए थे और इस बार भी अभिलाष ने उतना ही स्कोर किया है। अभिलाष का कहना है कि रेगुलर स्टडी और रेगुलर डाउट क्लियर होने से कोई भी प्रॉब्लम नहीं हुई। अभिलाष ने बताया कि 11वीं क्लास से सीकर में रहकर पढ़ाई शुरू कर दी थी। पिता खेती करते हैं और घर में कोई कैरियर के लिए गाइड करने वाला नहीं था। टीचर ताऊ ने डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। 12वीं कक्षा के साथ परीक्षा देनी थी, लेकिन तब उम्र कम थी। इस बार पहले अटेम्प्ट में 3 मई को परीक्षा दी, वो कैंसिल हो गई। फिर निराश हुआ तो परिवार और टीचर्स ने मोटिवेट किया। अभिलाष ने कहा कि कॉन्फिडेंस बिल्कुल भी नहीं खोया। कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट को पेपर काफी हद तक इजी लगता है, लेकिन कुछ क्वेश्चंस देखकर कॉन्फिडेंस खो देते हैं। ऐसे में चाहे तैयारी कैसी भी हो, लेकिन कॉन्फिडेंस कम नहीं करना चाहिए। 18वीं रैंक होल्डर कृतिक बोले- सोशल मीडिया कभी नहीं चलाया सीकर में कोचिंग करने वाले और ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल करने वाले कृतिक जैन ने बताया- मैं रेगुलर 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था। 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा रद्द होने के बाद एक बार तो मुझे दुख हुआ, क्योंकि मैं 705 नंबर हासिल करने वाला था। लेकिन जैसे ही परीक्षा की दूसरी डेट डिक्लेअर हुई, मैंने फिर से लगातार तैयारी करना शुरू कर दिया। मैंने सोशल मीडिया से काफी दूर रहता हूं। मैंने अपने मोबाइल में स्नैपचैट या इंस्टाग्राम कभी इंस्टॉल ही नहीं किया। NCERT बुक्स को बताया- सफलता की कुंजी NEET परीक्षा में सवाईमाधोपुर के रहने वाले सौरभ अग्रवाल ने ऑल इंडिया लेवल पर 87वीं रैंक हासिल की है। सौरभ के पिता संजय अग्रवाल सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। सौरभ अग्रवाल का कहा- नीट परीक्षा में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने में सबसे बड़ा योगदान NCERT बेस्ड स्टडी मैटेरियल का रहा। इसके अलावा रेगुलर क्लासेज और रोजाना डाउट सॉल्यूशन से पढ़ाई और ज्यादा आसान हो गई। 11वीं क्लास से ही सीकर में रहकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। NEET-2026 के रिजल्ट की कट-ऑफ क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स के फोटो दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश किए जाएंगे। इसके लिए नाम, रैंक, पिता का नाम, मार्कशीट की फोटो और पता इस नंबर 8058948066 पर भेज सकते हैं।