नीट यूजी-2026 की रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड प्रक्रिया में 8.54 लाख स्टूडेंटस ने अब तक बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की। इससे उन्हें फीस वापस नहीं मिलेगी। वहीं 11.46 लाख छात्रों को फीस रिफंड के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया- विभिन्न कैटेगरी के स्टूडेंटस की औसत रजिस्ट्रेशन फीस 1400 रुपए मानकर गणना की जाए, तो एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) नई दिल्ली ने परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को 14 जुलाई तक 11.46 लाख स्टूडेंटस को 161 करोड़ की राशि रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बता दें कि परीक्षा में कुल 20 लाख स्टूडेंटस ने फॉर्म भरा था। बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं करना असामान्य एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया- रिफंड प्रक्रिया के तहत 8.54 लाख स्टूडेंटस के बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं करना असामान्य है। इन लाखों बैंक अकाउंट्स पर संदेह पैदा हो रहा है। सामान्य तौर पर कोई भी स्टूडेंटस या अभिभावक अपनी रिफंड राशि को लेकर इस तरह का गैर-व्यावहारिक रवैया नहीं अपना सकता। इतनी बड़ी संख्या में खातों का अपडेट न होना कई बड़े सवाल खड़े करता है। बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट करने की लास्ट डेट 31 जुलाई एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया- जिन विद्यार्थियों ने अभी तक बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की है, उनके लिए राहत की खबर है। एनटीए नई दिल्ली ने रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स रिकन्फर्म और अपडेट करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 जुलाई की है। प्रभावित छात्र समय रहते एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।