नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी-2026 की रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड की डेट बढ़ाकर 7 जुलाई की है। एनटीए ने स्टूडेंट्स की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पहले फीस रिफंड की लास्ट डेट 30 जून घोषित की गई थी। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि कई बार सूचना जारी किए जाने के बाद भी लगभग 3.79-लाख स्टूडेंटस ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपनी अकाउंट डिटेल्स को रिकन्फर्म या अपडेट नहीं किया है। 19 लाख छात्र करा चुके अकाउंट डिटेल अपडेट देव शर्मा ने बताया कि पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 19 लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड के लिए अकाउंट डिटेल्स रिकन्फर्म अपडेट कर चुके हैं। जबकि 22.79-लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, ऐसे में 3.79-लाख विद्यार्थियों के अकाउंट डिटेल्स रिकन्फर्म अपडेट होना बाकी है। देव शर्मा ने बताया कि नीट-यूजी 2027 के आयोजन पर शिक्षा-मंत्रालय को जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है। वर्तमान स्थिति में नीट-यूजी के आयोजन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं जिसमें क्या आयोजन द्वि-स्तरीय होगा? क्या परीक्षा परिणाम में 12वीं-बोर्ड के अंक भी सम्मिलित किए जाएंगे? क्या पेन-पेपर मोड के स्थान पर अब आयोजन ऑनलाइन होगा? जैसे केई सवाल हैं। देव शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।