उदयपुर के बड़गांव स्थित न्यू महालक्ष्मी नगर कॉलोनी में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में गरबा महोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ गरबा रास किया। उत्सवी माहौल के बीच महिलाओं और पुरुषों ने गरबा की धुनों पर पारंपरिक अंदाज में नृत्य किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दी। अनुकृति ग्रुप एवं उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप के संयुक्त द्वारा श्रीकृष्ण वाटिका, पूलां में शरद पूर्णिमा महारास का आयोजन किया गया। गरबा रास के दौरान पूरा माहौल संगीत, उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गईं। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही बच्चों ने कई खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और अधिक रोचक बना दिया। श्रीकृष्ण वाटिका में शरद पूर्णिमा महारास अनुकृति ग्रुप की संस्थापिकाओं अनीता माहेश्वरी एवं मंदाकिनी धाबाई ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को प्रोत्साहित करना और महिलाओं में आपसी प्रेम, एकता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। अतिथियों में मेयर पारस सिंघवी, समाजसेवी अलका मूंदड़ा, डूंगरपुर के पूर्व सभापति एवं स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता, नगर परिषद डूंगरपुर की सभापति शशिला गुप्ता रहे। राधा-रानी को खीर का भोग अर्पित किया उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की अध्यक्ष अनीता माहेश्वरी एवं सचिव निलेश कोठारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी का पुष्पवर्षा से स्वागत कर खीर का भोग अर्पित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गरबा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।