संकटमोचन रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में वार्ड 34, 35, 36 एवं 37 के निवासियों द्वारा सामूहिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभापति विजय डांगरा, उप सभापति मधुबाला देवीसिंह चौहान, आयुक्त पवन कुमार, तरुण, पार्षद प्रिंस शर्मा, सुशीला देवी जेठा, साजिद, सुशीला सोनी व वरिष्ठ नागरिक सत्यनारायण जोशी का साफा व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में भगवानदास सोनी, हरि भूतड़ा, मुकेश जोशी, लेखराज सोनी, जेपी चांडक, मदन सोनी, ओमप्रकाश जोशी, पुरुषोत्तम सोनी, नारायण श्रीमाली, मोहन भाटिया, कैलाश बिस्सा, श्याम चांडक, विनोद डांगरा, लीला देवी जोशी, मीना, हेमलता चांडक, रेखा, वर्षा सोनी, ललिता श्रीमाली, भावना जोशी व जमुना सोनी आदि मौजूद रहे।