केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज दोपहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के औचक निरीक्षण पर है। दिल्ली से आते हुए अलवर जिले के पिनान से पहले बने रेस्ट एरिया में केंद्रीय मंत्री का काफिला रुका। एक्सप्रेस-वे पर पहुंचने पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गडकरी का स्वागत किया। इस मौके पर अलवर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी केंद्रीय मंत्री से मिलने और अपनी मांगें रखने पहुंचे। नितिन गडकरी के साथ दिल्ली से आया एनएचएआई (NHAI) और मंत्रालय के उच्चाधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहें। यहां गडकरी ने NHAI के अफसरों से एक्सप्रेसवे पर हो रहे हादसों को लेकर चर्चा की। दौसा बस हादसे की जगह का कर सकते हैं 'स्पॉट असेसमेंट' केंद्रीय मंत्री गडकरी एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए दौसा के पास उस दर्दनाक हादसे वाली जगह का मौका मुआयना (स्पॉट असेसमेंट) कर सकते हैं, जहां हाल ही में एक बस में आग लगने से 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। गडकरी इस संवेदनशील मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं और दुर्घटना के कारणों को समझने के लिए खुद ग्राउंड जीरो पर स्थिति देख सकते हैं। एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते हादसों को लेकर NHAI अफसरों से चर्चा की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर केंद्रीय मंत्री खासे गंभीर नजर आ रहे हैं। सफर के दौरान ही वे एनएचएआई के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे। इन मुद्दों पर हो चर्चा कोटा में सीएम और लोकसभा स्पीकर संग साझा करेंगे मंच अलवर और दौसा का दौरा पूरा करने के बाद नितिन गडकरी सीधे कोटा के लिए रवाना होंगे। कोटा में आयोजित एक भव्य सरकारी कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर भी मंच साझा करेंगे। कोटा में गडकरी कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।