हनुमानगढ़ में नोहर पुलिस ने अवैध शरा से भरी एक बोलेरो पकड़ी है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गाड़ी से राजस्थान में बनी अंग्रेजी शराब के 720 पव्वे और बीयर की 96 बोतलें बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान टीम ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार यादव (28) को पकड़ा। वह हरियाणा के पलवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघोट गांव का रहने वाला है। उसे सोनड़ी के पास वन विभाग कार्यालय के सामने से पकड़ा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह नरुका, हेड कॉन्स्टेबल दयाल सिंह, कॉन्स्टेबल विकास कुमार और दिनेश कुमार और ड्राइवर कॉस्टेबल ओमप्रकाश शामिल थे।