जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और वाणी कपूर नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियां सुबह जल्दी ही मुंबई के लिए रवाना हो गईं। सबसे पहले वाणी कपूर एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। वह एक दिन जयपुर में रुकने के बाद वापस मुंबई लौट गईं। वहीं, नोरा फतेही पिछले कई दिनों से जयपुर में अपनी वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस बार उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई वापसी की है। नोरा फतेही इन दिनों जयपुर में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। सीरीज की शूटिंग के लिए जयपुर की ऐतिहासिक और हेरिटेज लोकेशन को चुना गया है। शाही माहौल और राजस्थान की विरासत से जुड़ी लोकेशन इस प्रोजेक्ट का खास हिस्सा हैं। शूटिंग के दौरान नोरा बीच-बीच में ब्रेक लेकर अपने इवेंट्स और दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए भी मुंबई जाती रही हैं। इस बार भी वह शूटिंग से कुछ समय का ब्रेक लेकर रवाना हुई हैं। इस सीरीज में अभिनेता ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर और आसपास की हेरिटेज लोकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग के लिए भी जयपुर आई थीं वाणी कपूर अभिनेत्री वाणी कपूर का जयपुर से पुराना फिल्मी जुड़ाव रहा है। उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग जयपुर में की थी। फिल्म में राजस्थान की पृष्ठभूमि और शहर के माहौल को भी दिखाया गया था। इस फिल्म से वाणी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।