जिले में सरदारशहर और सुजानगढ़ में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन शुरू हो गए हैं। अब वाहन मालिक अपने वाहनों का फिटनेस जिले में ही करवा सकेंगे। दरअसल, परिवहन विभाग ने वाहनों के रिन्यूअल और फिटनेस प्रक्रिया को कठोर करते हुए निजी वाहनों का रिन्युअल करने से पहले एटीएस (ऑटोमैटेड टेस्टिंग स्टेशन) पर फिटनेस करवाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं फिटनेस नहीं करवाने पर 6 माह में वाहन कंडम घोषित किए जाने का नियम भी लागू कर दिया था। नए नियमों के मुताबिक जिले में एक भी एटीएस शुरू नहीं हुआ था। इस कारण जिले से बाहर अन्य शहरों में जाकर फिटनेस करवा थे। जानकारी के अनुसार जिले में रोज 50 से अधिक वाहनों की फिटनेस अटक रही थी। दैनिक भास्कर ने वाहन मालिकों की इस परेशानी को लेकर 7 जुलाई को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए जिले में दो सेंटर शुरू करवाए। -पेज 18 भी पढ़ें {जिले में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन फिटनेस सेंटर नहीं होने के कारण वाहन मालिक परेशान थे। अपने वाहन का फिटनेस करवाने के लिए वाहन चालकों को हनुमानगढ़ जिले के नोहर तथा सीकर तक जाना पड़ रहा था। जिले में सरदारशहर और सुजानगढ़ में दो ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन फिटनेस सेंटर शुरू हो गए हैं। अब वाहन मालिकों को फिटनेस करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही चूरू में भी सेंटर शुरू करवाएंगे। -नरेश कुमार बसवाल, डीटीओ चूरू