ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भरतपुर को बड़ी राहत दी है। अब 17 अप्रैल से साबरमती–आसनसोल–साबरम ती के बीच वातानुकूलित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा, जिसका ठहराव भरतपुर स्टेशन पर भी रहेगा। साबरमती बीजी–आसनसोल स्पेशल गाड़ी संख्या 09435 आगामी 17 और 24 अप्रैल को प्रत्येक शुक्रवार को 2 फेरों में साबरमती से रात 10.55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.05 बजे भरतपुर पहुंचेगी और रविवार दोपहर 1.15 बजे आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल–साबरमती स्पेशल 19 और 26 अप्रैल को प्रत्येक रविवार को 2 फेरों में आसनसोल जंक्शन से शाम 4.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को शाम 4.30 बजे भरतपुर पहुंचेगी और मंगलवार सुबह 7.15 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से भरतपुर के यात्रियों को जयपुर, आगरा, टुंडला, प्रयागराज, गया और धनबाद जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। खास बात यह है कि ट्रेन पूरी तरह ए.सी. कोच वाली होगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी के लिए गर्मी के मौसम में यात्रियों को आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें 18 एसी थर्ड क्लास कोच होंगे। स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी:- स्पेशल ट्रेन का रास्ते में दोनों दिशाओं में साबरमती बीजी, मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, अछनेरा जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा, धनबाद जंक्शन तथा आसनसोल जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। ^यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए साबरमती–आस नसोल–साबरम ती के बीच वातानुकूलित विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन का भरतपुर स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। ट्रेन में 18 एसी थर्ड क्लास सहित कुल 20 कोच होंगे। सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कोटा