गर्मियों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने ओखा-शकूरबस्ती साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू की है। संख्या 09523, 14 अप्रैल से 30 जून तक हर मंगलवार ओखा से चलेगी और जयपुर होते हुए शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में 09524, 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर बुधवार शकूरबस्ती से रवाना होगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे और जयपुर, दौसा व बांदीकुई सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ओखा से सुबह रवाना, जयपुर होते हुए शकूरबस्ती पहुंचेगी उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09523 ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 14 अप्रैल से 30 जून तक कुल 12 ट्रिप चलेगी। ट्रेन ओखा से हर मंगलवार सुबह 10.20 बजे रवाना होगी, बुधवार सुबह 04.10 बजे जयपुर पहुंचेगी और 04.20 बजे रवाना होकर 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में बुधवार को चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 09524 शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक कुल 12 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन हर बुधवार दोपहर 13.15 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर शाम 18.20 बजे जयपुर पहुंचेगी और 18.30 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर 13.00 बजे ओखा पहुंचेगी। दौसा और बांदीकुई सहित कई स्टेशनों पर ठहराव यह ट्रेन द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। 16 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकॉनोमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल है।