चूरू | बहुजन समाज पार्टी बसपा की बैठक जयपुर के प्रदेश कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि सांसद रामजी गौतम ने चूरू में लंबे समय से सक्रिय पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खेजड़ा को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। खेजड़ा की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।