राजसमंद | आलोक स्कूल में शनिवार को आलोक संस्थान के संस्थापक श्यामलाल कुमावत की जन्म जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई। इसी मौके पर आलोक समाज सेवा प्रकोष्ठ और इंटरेक्ट क्लब के तहत दीपावली से पहले होने वाले कार्यक्रम के लिए उनके घर भी दीया जले पोस्टर का महाराणा प्रताप सभागार में विमोचन किया। प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी, सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत, उप प्राचार्य रवि तिवारी, विद्या कुमावत, एकेडमिक काउंसलर पूर्वाई कुमावत ने दीप प्रज्ज्वलन किया। श्यामलाल कुमावत की छवि के सामने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके घर भी दीया जले अभियान के पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य ललित गोस्वामी ने बताया कि प्रेरणा दिवस पर दीपावली के समय जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से इस अभियान का पोस्टर जारी किया। अभियान के तहत आने वाले दिनों में जिले के किसी विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को आलोक के बच्चों की ओर से एकत्र सामग्री वितरित की जाएगी।