नागौर नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे रामचरितमानस नवाह्नपारायण के चौथे दिन अयोध्या कांड का संगीतमय सामूहिक पाठ हुआ। मानस सत्संग परिवार के तत्वावधान में चौपाइयों, छंद और दोहों का सुमधुर गायन किया गया। पाठ में राम राज्याभिषेक की तैयारियों, कैकेयी-मंथरा संवाद, कैकेयी का कोप भवन जाना, कैकेयी-दशरथ संवाद, अवधवासियों का विषाद और राम-लक्ष्मण-सीता का वनगमन के लिए अनुमति मांगने जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन किया गया।