जिले में आमजन को त्वरित राहत देने के लिए जन कल्याण शिविरों के तहत “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” चलाया जा रहा है। अभियान 12 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक हर ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार आयोजित होगा। जिला प्रशासन के अनुसार शिविर सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक संचालित रहेंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा और आवेदन, दस्तावेजी औपचारिकताओं तथा लंबित मामलों से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।