टोंक| जिले में हालांकि मानसून की बेरुखी बनी हुई है। अधिकांश जगह शुक्रवार को सूखे की स्थिति रही। लेकिन बीसलपुर बांध में एक सेमी पानी की बढ़ोतरी हुई। बीसलपुर बांध रेनगेज क्षेत्र में गुरुवार देर रात 13 एमएम बारिश हुई। ्उरल्लेखनीय है कि बांध में 1 जुलाई को गेज 313.49 आरएल मीटर था। लेकिन वर्तमान में बांध का गेज 313.71 आरएल मीटर हो गया है। बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से बांध का गेज निरंतर बढ़ रहा है। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले बढ़ोतरी बेहद कम हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को कहीं बारिश नहीं हुई। उमस एवं बादलों की आवाजाही रही।