समाजसेवी ओपी बायला को हरियाणा के नूँह में ‘बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय समता अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रक्तदान के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड युवा एकता टीम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिया गया। इस अवसर पर बायला ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रामपाल और पूरे ट्रस्टी परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान से बुलाकर सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है। रक्तदाताओं को समर्पित किया सम्मान ओपी बायला ने इस सम्मान को उन सभी रक्तदाताओं को समर्पित किया, जो जरूरत के समय एक आह्वान पर लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जो सीधे किसी की जान बचाने से जुड़ा है। इस मौके पर बड़नगर के सरपंच रामकरण यादव, विकास सिंह शेखावत, धर्मेंद्र चौधरी और संजय मेहरड़ा भी मौजूद रहे। सभी ने बायला को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।