भास्कर न्यूज| बारां कैट वुमन विंग बारां के शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से किया। स्वागत में दिव्या सुलेखा जैन ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। पूर्व अध्यक्ष चंदा ठाकुरिया ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के जलगांव से राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल मुख्य अतिथि रही। कोटा की अध्यक्ष नीलम विजय विशिष्ट अतिथि व संस्थापिका सुमन गोयल उपस्थित रही। चंदा ठाकुरिया एवं चारु गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य अतिथि संगीता पाटिल, सुधीरा शर्मा, सुमन गोयल का स्वागत किया। कैट यूथ विंग के निशांत सेठी, अंशुल ने अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने कहा कि महिला उद्यमियों को संगठन की शक्ति के साथ आगे बढ़ते हुए व्यापार, समाजसेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि नीलम विजय ने संगठन की मजबूती और महिला नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सुधीरा शर्मा ने बेटियों एवं महिलाओं से सामाजिक जागरूकता और सुरक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संस्थापिका सुमन गोयल ने महिला उद्य​िमयों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने जाने वाले स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी। संचालन अंशिका अग्रवाल एवं हर्षित ठाकुरिया ने किया। इस दौरान अध्यक्ष चारु गुप्ता, सचिव जिनेशा पतिरा सहित लगभग 30 सदस्यीय कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। नीलम विजय ने सभी का पिन लगाकर अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चारु गुप्ता ने आगामी कैट एग्जिबिशन के पोस्टर का विमोचन अतिथियों से करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त को होने जा रही भारतीय व्यापार महोत्सव एग्जिबिशन में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया।